फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी और छत से गिरकर दो युवकों की मौत

Fri, 17 Oct 2014 05:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में बुधवार को पुताई करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर छोटेलाल (35) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त शिव विहार निवासी छोटेलाल पास के एक मकान में काम कर रहा था।
विज्ञापन


सीढ़ी से गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मकान मालकिन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

एक अन्य हादसा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुआ। यहां आवासीय परिसर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी भगवान का बेटा नागेंद्र (24) प्राइवेट नौकरी करता था। बताया गया है कि बुधवार रात नागेंद्र दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पांचवीं मंजिल की छत पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वह टंकी में पानी देखने के लिए चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और जा गिरा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें