आम आदमी पार्टी में इन दिनों वैसे ही घमासान मचा हुआ है। अंतर्कलह ने पार्टी को बुरी तरह हिला कर रख दिया है और ऐसे में आयकर विभाग ने भी केजरीवाल को एक बड़ा झटका दे दिया है।
2015 में पार्टी को मिले 2 करोड़ के चंदे का जिन्न एक बार फिर बाहर निकलकर आ गया है। आयकर विभाग ने इस मामले में पार्टी को मिले 2 करोड़ रुपयों को चंदा नहीं माना है। आयकर विभाग इसे पार्टी की आय मानते हुए इस पार्टी से वसूलने की तैयारी में है। विभाग का कहना है कि आम आदमी पार्टी इस मामले कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाई है कि 2 करोड़ कहां से आए यही कारण है कि आईटी इसे पार्टी की इनकम मान रहा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी को 2015 में चार 50-50 लाख के ड्राफ्टों के माध्यम से 2 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले थे। चंदे की इस राशि में अनियमितता को देखते हुए इसके खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत हुई थी जिसकी जांच चल रही थी। उसी मामले में आज आईटी ने बताया है कि उसने उन 2 करोड़ रुपयों को चंदा मानने से इंकार कर दिया है और पार्टी की आय माना है।