फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी, 4 साल बाद जोधपुर से नोएडा पहुंचा मामला

Mon, 06 Aug 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
विज्ञापन

न्यूज चैनल शुरू करने के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। इस मामले की 2014 से जोधपुर पुलिस जांच कर रही थी, जिसमें प्रकरण नोएडा का निकला, तो अब पुलिस ने फेज-थ्री थाने के लिए मामला भेजा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फेज-थ्री थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी पीड़ित जुगल किशोर ने 2014 में अदालत के आदेश पर नोएडा निवासी तीन लोगों के खिलाफ जोधपुर में ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 2013 में आरोपियों ने सेक्टर-63 में एक चैनल शुरू करने के लिए उन्हें साझीदार बनाया था। उसके एवज में उनसे 2 करोड़ 40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आरोपियों ने कोई चैनल नहीं शुरू किया और न ही रुपये वापस किए। कई बार रुपयों का तकादा किया, मगर हर बार टकराया जाता रहा।

कोर्ट के आदेश पर जोधपुर पुलिस ने मामले की जांच की और करीब 4 साल में पूरी हो पाई, जिसमें सामने आया कि यह धोखाधड़ी का मामला तो नोएडा के थानाक्षेत्र फेज-थ्री का बनता है। चूंकि पीड़ित से रुपये आरोपियों ने नोएडा स्थित बैंक खाते में डलवाए थे, जबकि प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सेक्टर-63 के एक भवन में चैनल शुरू कराने के लिए दिखाया था। मामले की जांच के बाद जोधपुर पुलिस ने नोएडा पुलिस के  भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है अब नोएडा पुलिस ही इसकी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें