फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Firing: दिल्ली के भजनपुरा में हड़कंप, अज्ञात लोगों ने घर के सामने गोलियां चलाईं; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Mar 2026 01:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। जब एक घर के बाहर दो से तीन अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घर से बाहर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। जहां घर के सामने हवा में फायरिंग की गई। अज्ञात व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है।  इस घटना में भजनपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने बताया कि दो से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के सामने हवा में गोली चलाई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में भजनपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(6)/3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27 के तहत पंजीकृत किया गया है। 
 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। जांच के दौरान पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें