फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी फिर शर्मसार: जर्मन नागरिक पर हमला, सुषमा स्वराज ने दिल्ली सरकार से मांगी रिपोर्ट

Sun, 09 Apr 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जर्मन युवक पर द‌िल्ली में हुआ हमला - फोटो : ani
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के साथ ही विदेशियों के लिए भी असुरक्षित होती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण है शनिवार को गीता कॉलोनी से सामने आया मामला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक 19 वर्षीय जर्मन युवक बेंजामिन स्कॉल्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

हमले के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें क‌ि इस जर्मन नागर‌िक के साथ एक ऑटोवाले ने लूटपाट की कोश‌िश की थी और व‌िरोध करने पर ब्लेड जैसी चीज से जर्मन नागर‌िक के चेहरे पर हमला कर ‌द‌िया। 19 year old German national Benjamin Scolt attacked with a sharp weapon in Delhi's Geeta Colony,has been admitted to hospital pic.twitter.com/orT0A3rJo8 — ANI (@ANI_news) April 8, 2017 ‌इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व‌िदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने द‌िल्ली सरकार से ‌इस मामले की र‌िपोर्ट मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी क‌ि, 'मैंने जर्मन नागर‌िक पर हमले को लेकर द‌िल्ली सरकार से र‌िपोर्ट मांगी है। साथ ही द‌िल्ली सरकार को पीड़‌ित को सर्वोच्च मेड‌िकल सुव‌िधा उपलब्ध कराने की भी बात कही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
I have asked for a report on the attack on German national in Delhi. I have asked Delhi Government to provide him best medical treatment. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 8, 2017

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें