नई दिल्ली। डाबड़ी स्थित श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में अलग-अलग पांच विभागों में 19 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। यह भर्ती एडहॉक आधार पर की जाएगी। साक्षात्कार 23 जुलाई को होंगे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सबसे अधिक सात डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। जबकि बाल रोग विभाग में चार, एनेस्थीसिया में तीन, मेडिसिन में तीन और रेडियोलॉजी के दो पद भरे जाएंगे। ब्यूरो