नई दिल्ली। दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई बारिश के चलते हवा खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, मंगलवार को एक्यूआई 145 रहा। इससे पहले सोमवार को एक्यूआई 246 दर्ज हुआ था जो खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हवा की शुद्धता खराब होने की वजह अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में आए तूफान से उड़ी मिनरल डस्ट (खनिज धूल) थी। यह धूल हवा के साथ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ी। इससे पीएम10 का स्तर बढ़ गया। इसके अलावा, इंडो-गैंगेटिक प्लेन में तेज हवाओं की वजह से भी दिल्ली में एक्यूआई लेवल बढ़ा है। ब्यूरो