फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालकाजी स्थित जीजी शूटिंग रेंज में आयोजित अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता में युवा निशानेबाजों ने पिस्टल, राइफल और ओपन साइट राइफल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग वर्गों में 18 खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विज्ञापन

पिस्टल स्पर्धा के लड़कियों के वर्ग में रुथविका सहगल ने पहला, किंजल राजपाल ने दूसरा और अभिव्यक्ति सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अक्षर अग्रवाल पहले, धिरेन मन्न दूसरे और हार्दिक चौहान तीसरे स्थान पर रहे।
राइफल स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में आरना ने स्वर्ण, सान्वी गोयल ने रजत और कियाना लाल ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में मुदित ने पहला, सुयश प्रताप सिंह पुंडीर ने दूसरा और रोहिन मित्तल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं ओएसआर स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में दिव्यांशी सिंह, गीतिका बिस्वास और दक्षायनी चंडलोआ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में आहिल अयदीन ने पहला, वंश कुमार ने दूसरा और कुमार पुष्पेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें