बुलंदशहर जिले में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमे 18 लोग घायल हो गए। वहीं, एक युवक गंभीर है।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के अगवाल गांव में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमे 18 लोग घायल हो गए। वहीं, एक युवक गंभीर है, जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गांव अगवाल निवासी शाहनाज ने बताया कि मंगलवार की सुबह कबूतरबाजी को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसी के साथ दो परिवार के लोगों के बीच आपस में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। इसमें शाहनवाज के परिवार सदस्यों ने मामला शांत कराया था। इस बात से एक परिवार के लोग नाराज हो गए।
रात करीब आठ बजे एक पक्ष के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीड़ित परिवार पर हमला किया। इसमें दोनों पक्षों से मेहरबान, अमीर खान, आदिल, जैनव, शाहनाज, जुबेदा, खुशनुमा, फरजाना, रहीस, मुस्तकीम, अब्दुल करीम, 14 वर्षीय जिशान, 11 वर्षीय सोफिया, आरिफ, सुलेमान, जिशान, जुबैर और समीर घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। सीओ भास्कर मिश्रा का कहना है कि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।