पुराने नोट के बदले नए नोट बदलवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार निवासी पीड़ित मोहम्मद सैफुद्दीन को 30 फीसदी कमीशन लेकर नोट बदलवाने का झांसा दिया था। लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के न तो पुराने नोट वापस किए और न ही उसके बदले नए नोट दिए।
सैफुद्दीन की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने एसआई सुधीर राठी और उसके तीन साथी रणविजय, रोहित और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर राठी कल्याणपुरी थाने में तैनात है। आरोपियों के पास से पीड़ित के पुराने पांच लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।