नई दिल्ली। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पोल्ट्री आयोजन 17वां पोल्ट्री इंडिया एक्सपो-2025 का कर्टन रेजर सोमवार को नई दिल्ली के होटल द पार्क में हुआ। कार्यक्रम में आईपीईएमए अध्यक्ष उदय सिंह बायस, संस्थापक अध्यक्ष अनिल धूमल और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। एक्सपो 25 से 28 नवंबर तक हैदराबाद के एचआईअीईएक्स एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित होगा। 25 नवंबर को होने वाले नॉलेज डे में देश-विदेश के विशेषज्ञ पोल्ट्री उद्योग की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बार एक्सपो में 500 से अधिक प्रदर्शक और 50,000 विजिटर भाग लेंगे। आयोजन का थीम वन नेशन, वन एक्सपो है। ब्यूरो