फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

171 दिन बाद... दिल्ली-नोएडा के बीच आज से फिर चल पड़ी मेट्रो, पिंक लाइन भी शुरू

Wed, 09 Sep 2020 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • आज से ब्लू और पिंक लाइन पर मेट्रो में करें सफर 
  • सुबह 7-11 और शाम 4 से रात 8 बजे तक मेट्रो सेवा 
  • द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी और मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच 171 दिन बाद चलेगी मेट्रो
विज्ञापन
ब्लू लाइन मेट्रो... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

येलो लाइन के बाद दूसरे चरण में आज से ब्लू और पिंक लाइन पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू हो गईं। इससे पहले सभी स्टेशनों पर मंगलवार शाम तक कोविड प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया, जिनका सख्ती से पालन करना होगा।  

विज्ञापन


दोनों लाइनों पर करीब 123 किलोमीटर के दायरे में 96 (ब्लू पर 58, पिंक-38) स्टेशनों में से नौ इंटरचेंज हैं। सभी इंटरचेंज पर मेट्रो पहले से करीब 30 सेकेंड अधिक रुकेगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम चार से रात आठ बजे तक दो शिफ्ट में ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी, नोएडा/ वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर 171 दिन बाद यात्रियों को मेट्रो में सफर का मौका मिल सकेगा। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक ब्लू लाइन पर दिनभर ट्रायल किया गया, ताकि सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।  बुधवार को दो और लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों की तादाद में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के 28 में से नौ इंटरचेंज स्टेशनों पर भी यात्रियों को सेवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन




10 से तीन लाइनों पर दौड़ेगी मेट्रो 
डीएमआरसी के मुताबिक 10 सितंबर से तीन और लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल, नया बस अड्डा, गाजियाबाद), ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर/इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह(बहादुरगढ़) जबकि वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह के बीच मेट्रो चलेगी। इसके बाद मेंजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। 
इंटरचेंज मेट्रो
इन दोनों लाइनों को फिर से खोलने पर मौजूदा 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों में से नौ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यात्री इन लाइनों पर राजौरी गार्डन, दिल्ली हाट आईएनए, मयूर विहार फेज-1, कड़कड़डूमा, राजीव चौक, यमुना बैंक, आईएसबीटी आनंद विहार, आजादपुर और सिकंदरपुर स्टेशनों पर इंटरचेंज कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें