पहाड़गंज में बुजुर्ग महिला शांति चोपड़ा(68) की हत्या की गुत्थी को मध्य जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि शांति के नाबालिग नौकर ने लूटपाट के लिए की थी।
पुलिस ने आरोपी को गुमला, झारखंड जाते समय ट्रेन में लूटे गए माल के साथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 3.70 लाख रुपये और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि बुधवार को मोतिया खान पहाड़गंज में रहने वाली शांति चोपड़ा पर जानलेवा हमला किया गया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी।