फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: उस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या, ताबड़तोड़ किए वार; CCTV में कैद हुई घटना

Tue, 02 Jun 2026 09:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते सोमवार की रात, उस्मानपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले 6 से 7 आरोपी थे।
विज्ञापन
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में बीती रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले 6 से 7 आरोपी थे, जिन्होंने मृतक अभिषेक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतारा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात उस्मानपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले 6 से 7 आरोपी थे। उन्होंने अभिषेक को घेर लिया और उस पर तब तक चाकू से वार करते रहे जब तक कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज ने आरोपियों की बर्बरता को उजागर किया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे कई आरोपी अभिषेक को घेर लेते हैं और चाकुओं से हमला कर रहे हैं। अभिषेक बचने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उसे दौड़ा-दौड़ा कर तब तक मारते रहते हैं जब तक वह गिर नहीं जाता। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपी पहचान निक्की (21 वर्ष) है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि मृतक के साथ उनका कोई विवाद चल रहा था। पीड़ित और आरोपी, दोनों एक ही समुदाय से हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें