फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिली दो लाश: 16 साल के लड़के और लड़की ने दी जान, रिलेशनशिप को लेकर ये जानकारी आई सामने

Tue, 08 Jul 2025 12:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नजफगढ़ में दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां एक 16 साल के लड़के और लड़की ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नजफगढ़ में एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों द्वारका में नजफगढ़ के नागली इलाके में किशोरी के घर पर रविवार शाम को मृत पाए गए।  

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग था जिसके कारण उनके परिवारों के बीच पहले विवाद भी हुआ था। सूत्रों ने बताया कि मामला कथित तौर पर कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी समझौते से इसे सुलझा लिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव किशोरी के घर के एक कमरे में मिले और प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई। कमरा अंदर से बंद था और पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें