फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब तक 1,52,845 यात्रियों ने किया मेट्रो में सफर, धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हालात

Sat, 12 Sep 2020 09:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
विज्ञापन

लंबे इतजार और कोरोना महामारी के कारण लगे ब्रेक के बाद शनिवार से दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर समान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इसे लेकर दिल्ली के यात्रियों ने तो राहत की सांस ली ही है, साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भी खुश है।

विज्ञापन


शनिवार को डीएमआरसी ने मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों का आंकड़ा जारी किया। बताया गया कि दोबारा सेवाएं शुरू होने के बाद से आज शाम 7:30 बजे तक कुल 1,52,845 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।

इनमें से 19904 यात्रियों ने लाइन 1 में, 44949 यात्रियों ने लाइन 2 में, 42177 यात्रियों ने लाइन 3 में, 4846 यात्रियों ने लाइन 4 में, 7197 यात्रियों ने लाइन 5 में, 14689 यात्रियों ने लाइन 6 में, 8135 यात्रियों ने लाइन 7 में, 8049 यात्रियों ने लाइन 8 में, 631 यात्रियों ने लाइन 9 में और 2268 यात्रियों ने लाइन एयरपोर्ट लाइन में यात्रा की।
विज्ञापन


डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि अब जब सभी लाइनों पर सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं, तो डीएमआरसी केवल मेट्रो लाइन संबंधित आंकड़ों को सार्वजनिक करेगा, जैसा कि लॉकडाउन से पहले किया जाता था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह आंकड़े दिल्ली एनसीआर में 400 किमी तक 28 इंटरचेंट स्टेशनों के साथ फैले दिल्ली मेट्रो की असल उपयोगिता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें