फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 3 दिनों में दिल्ली में बढ़ाए गए 150 आईसीयू बेड, नंवबर के अंत तक रोजाना 60 हजार जांच का लक्ष्य: गृह मंत्रालय

Thu, 19 Nov 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी है कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली में 150 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। वहीं मौजूदा 3652 आईसीयू बिस्तरों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच में  800 बिस्तरों को कार्यात्मक किया जाएगा। इन कोच में सीएपीएफ के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


छत्तरपुर कोविड केयर सेंटर में 500 आइसोलेशन बिस्तरों को आईसीयू बिस्तरों में बदला जाएगा। ये सभी बिस्तर इस हफ्ते के अंत तक तैयार हो जाएंगे। 
 

दिल्ली चिकित्सा के बुनियादी ढ़ांचे में सुधार के लिए 75 डॉकटर और सीएपीएफ के 251 पैसामेडिक्स स्टॉफ ड्यूटी पर पहुंच गए हैं। 50 डॉक्टरों और 175 पैरामेडिक्स स्टॉफ को छत्तरपुर और शकूर बस्ती कोविड केयर सेंटर में तैनात किया गया है। दिल्ली सरकार को इन सुविधाओं में कोविड मरीजों को संदर्भित करने के लिए कहा गया है। 

गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद 18 नवंबर को 28 हजार से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच की गई हैं। नवंबर के अंत तक इसे रोजाना 60 हजार जांच तक ले जाने का लक्ष्य है।  गृह मंत्रालय ने 10 टीमों का गठन किया है। जो से 100 ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों का निरिक्षण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें