फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होगी 150 हेड मास्टरों की भर्ती?

Thu, 15 May 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चतर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आरपीएस सांगवान से प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 255 प्राथमिक स्कूल हैं, इनमें से 40 स्कूलों में हेड टीचर के पद भरे हुए हैं। कुल हेड टीचरों के 190 पद स्वीकृत हैं।

इसमें से 150 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को पदोन्नति द्वारा भरे जाने की जरूरत है। उन्होंने जेबीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जेबीटी अध्यापकों से पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं ही पढ़वाई जाएं।

इस मौके पर रेखा शर्मा, पवन कुमार, राजेश भाटी, संदीप दीक्षित, हर प्रसाद शर्मा, पीतांबर दत्त, प्रेम सिंह डाबर, बीर सिंह, भूपेंद्र त्यागी एवं अनिल कुमार नैन सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें