फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 15 वर्षीय नाबालिग दोस्त को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर में मंगलवार को नशे की हालत में हुए झगड़े में एक आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 15 साल का रोहित कैलाश विहार में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को वह दोस्त के साथ मौजूद था। इस दौरान नशे की हालत में उसकी अपने दोस्त से कहासुनी हो गई। आरोपी ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पीड़ित के पड़ोस में रहता है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें