फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः डेंगू से 15 वर्षीय बच्ची की मौत

Wed, 12 Nov 2014 07:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर-9 में डेंगू बुखार से एक 15 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत की खबर है। बच्ची का इलाज अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संबंधित वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर स्थिति का पता लगाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड 9 के वाल्मीकि मोहल्ले के कस्तूर चंद की 15 वर्षीय बेटी पूनम को चार दिन पहले बुखार हुआ था।

परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची का इलाज यहां प्राइवेट डॉक्टर से कराया था, लेकिन पूनम की इस दौरान और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पूनम के रक्त की जांच कराई गई जिसमें डॉक्टर ने पूनम को डेंगू होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर पूनम को राजस्थान के अलवर में भर्ती करवाया गया, जहां पूनम ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेवात में डेंगू से यह पहली मौत है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें