फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: चाकू से गोदकर किशोर को उतारा मौत के घाट, रेहान पर पहले भी हो चुका था हमला

Tue, 14 Apr 2026 09:40 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो आज यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी इलाके में 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रेहान के रूप में हुई है। वह घटना के समय टहलने के लिए जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, रेहान पर पहले भी हमला हो चुका था और उसे चाकू मारा गया था। आरोप है कि उस समय पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन


परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो आज यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे कौन लोग शामिल थे और हत्या की वजह क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें