पुलिस के मुताबिक पहली वारदात में बदमाशों ने कबीर नगर निवासी बाकीब को चाकू मार दिया। रात 10 बजे वह बाकीब अपने दोस्त के साथ शनि बाजार जा रहा था। इस बीच तीन युवकों ने समीर नामक किसी अज्ञात युवक के बारे में पूछा। आरोपी कहने लगे कि समीर को उसे चाकू क्यों मारा।
पीड़ित ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे चाकू मार दिए। वेलकम थाना पुलिस ने बाकीब का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में इसी तरह बदमाशों ने शनि बाजार में आतिफ को चाकू मार दिया। उससे भी समीर को चाकू मारने की बात की गई। दोनों घायलों का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस की पूछताछ में घायल बाकीब और आतिफ ने बताया कि वह किसी समीर को नहीं जानते। उनको यह भी नहीं पता कि उनको चाकू क्यों मारा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।