पूर्वी दिल्ली। सबोली गांव में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए आरडब्ल्यूए कार्यालय में बीएसईएस की ओर से जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप लगाया गया। इस दौरान 15 लोगों ने रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए पंजीकरण कराया।
बीएसईएस नंदनगरी डिवीजन के असिस्टेंट एरिया मैनेजर अनिल कौशिक, सोलर कोऑर्डिनेटर प्रिंस ने लोगों को योजना की प्रक्रिया, लागत, बिजली बचत व ग्रिड में अतिरिक्त बिजली भेजने के लाभ के बारे में जानकारी दी।
आरडब्ल्यूए सबोली गांव के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि सोलर ऊर्जा अपनाने से बिजली बचत व पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र व दिल्ली सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर मास्टर चंदन सिंह, राजेश राठौर, राजकुमार गौतम, मीनाक्षी, शिवम वर्मा व दयाशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो