फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शहर में पहला फुट ओवर ब्रिज 15 से शुरू होगा

Mon, 07 Jul 2014 08:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में पहला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नगर निगम जल्द ही शुरू कर देगा। जीडीए कार्यालय के निकट बीओटी पैटर्न पर एफओबी 95 फीसदी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी 15 जुलाई तक इसका लोकार्पण करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट और नए बस अड्डे पर भी एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। करीब तीन महीने में इनका निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

नगर निगम ने कुल 16 स्थानों पर एफओबी बनाने की प्लानिंग है। पुराने शहर में सबसे पहले संजय गीता पार्क के सामने व जीडीए कार्यालय के पास एफओबी बनाया गया है। एफओबी में सुरक्षा के लिहाज से साइड से ओपन रखा गया है। इस पर लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के यातायात प्रभारी व अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक एफओबी को शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट और नए बस अड्डे पर भी एफओबी बनाए जा रहे हैं। मोहन नगर एफओबी का भी 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें