फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वारदातों का खुलासा, दस लाख का माल हुआ बरामद

Fri, 29 Jan 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह गिरोह अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्र्रॉनिक्स, डीजे, मोबाइल व महंगे सामान की दुकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने चोरों को अदालत में पेश किया, जहां से एक फरवरी तक की रिमांड पर लिया गया है।

अपराध शाखा डीएलएफ ने जसाना गांव के पास से तीन लोगों को धर दबोचा। जिनकी पहचान पलवल के थाना चांदहट क्षेत्र के धक्का बस्ती गांव निवासी जसवंत, छिंदर और मेला के रूप में की गई।
विज्ञापन


अपराध शाखा डीएलएफ इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने तीनों लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूला कि उनका गिरोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वादातों को अंजाम देता है, अभी तक वे 15 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि पिछले दो माह से वे रात में दुकानों के शटर तोड़कर माल उड़ा रहे हैं। यह गिरोह अधिकतर डीजे, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल और किराना की दुकानों को निशाना बनाता था। जिले लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ये चोर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

चोरी के माल से खरीदी कार
इंचार्ज सतेंद्र सिंह के मुताबिक इन चोरों ने सबसे पहली चोरी पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को मोहना रोड पर एक दुकान में की थी।

इसके बाद 22 नवंबर को और फिर 10 दिसंबर को चोरी की, पकड़े न जाने पर इनका हौसला बढ़ गया और चोरी का यह सिलसिला शुरू हो गया।

शुरुआत में ये चोर बाईक पर सवार हो कर चोरी करने जाते थे। लेकिन कई वारदातों को अंजाम देने के बाद जब रुपया इक_ा हो गया तो कार खरीद ली।चोरों ने शहर बल्लभगढ़, छांयसा, भूपानी गांव, तिगांव, बादशाहपुर गांव, प्याला गांव और मच्छगर सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की।

पुलिस के मुताबिक इनके पास से करीब दस लाख रुपये का डीजे, इलेक्ट्रॉनिक व महंगा सामान बरामद किया है। इनको एक फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है, पुलिस ने उनसे चोरी के माल व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें