फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार घंटों में 146 कॉल, दिवाली की रात दमकल विभाग रहा व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात सूचनाओं में पिछले साल के मुकाबले 4.5% की कमी, पांच दमकलकर्मी घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली अग्निशमन सेवा(डीएफएस को इस साल दिवाली पर आपात स्थिति से जुड़ी 257 सूचनाएं मिलीं, जो पिछले साल की 269 सूचनाओं से 4.50 प्रतिशत कम हैं। डीएफएस की रिपोर्ट के अनुसार, आठ नवंबर को आग संबंधी 214 सूचनाएं मिलीं, जिनमें से केवल 24 मामलों में पटाखों के कारण आग लगी थीं। बाकी सूचनाएं पशु-पक्षियों को बचाने, लोगों को निकालने, मकान ढहने, सड़क दुर्घटना और विशेष कार्यों से जुड़ी थीं। इस दौरान क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने की सूचना भी आई।

2024 में दिवाली पर 318 सूचनाएं मिली थीं, जो कि 15 वर्षों में सर्वाधिक थी। वहीं, 2023 में 208, 2022 में 201 और 2021 में 152 सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 85 सूचनाएं रात आठ से 10 बजे के बीच मिलीं। रात दस बजे से मध्यरात्रि तक 61 सूचनाएं आईं। इस तरह रात आठ बजे से मध्यरात्रि के चार घंटों में अकेले 146 सूचनाएं मिलीं। आग संबंधी 214 सूचनाओं में से भी करीब 67 प्रतिशत इन्हीं चार घंटों में दर्ज हुईं। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के पांच कर्मचारी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर लगी आग

दिवाली पर शाम और देर रात दमकल विभाग को लगातार आग की घटनाओं से जूझना पड़ा। नांगली सकरावती की दो फैक्टरियों, नरेला की फैक्टरी, सफदरजंग फ्लाईओवर के पास गोदाम, पूठ कलां के बैंक्वेट हॉल, मधु विहार के सरस्वती अपार्टमेंट, करावल नगर के स्कूल और शाहदरा की दुकान में आग लगी। इसके अलावा सोनीपत में आग की सूचना मिलने पर वहां तीन दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। शाम छह से सुबह छह बजे तक 281 कॉल मिलीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 283 कॉल दर्ज हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें