फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की 1.40 लाख छात्राओं मिलेगी विद्या वाहिनी साइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हजार छात्राओं को आज मुख्यमंत्री देंगी साइकिलें, कक्षा 9 की बेटियां होंगी लाभान्वित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की 1.40 लाख छात्राओं को एक महीने के भीतर सरकार की ओर से विद्या वाहिनी साइकिलें दी जाएंगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले चरण में कक्षा 9 की तीन हजार छात्राओं को साइकिलें बांटेंगी।

ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम से योजना की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में तीन हजार छात्राओं को साइकिलें दी जाएंगी, जबकि अगले एक माह में 1.40 लाख छात्राओं तक यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी दूरी या संसाधनों की कमी से पढ़ाई नहीं छोड़ेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि कोई भी बेटी दूरी या संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। उनके मुताबिक, विद्या वाहिनी केवल साइकिल नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है। इससे विद्यालयों में छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें