फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पश्चिम दिल्ली में तैनात होंगी 14 नई कैट्स एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी जल्द मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकासपुरी, उत्तम नगर, नांगलोई, रणहौला और दिचाऊ कलां समेत कई इलाकों में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 14 कैट्स एंबुलेंस तैनात की हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य जरूरत के समय लोगों तक जल्द चिकित्सा सहायता पहुंचाना है। खासतौर पर घनी आबादी वाले इलाकों में एंबुलेंस की सुविधा बेहतर करने पर जोर दिया गया है। ये एंबुलेंस विकासपुरी, उत्तम नगर, नांगलोई, रणहौला, दिचाऊ कलां समेत पश्चिमी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में सेवाएं देंगी। इनकी तैनाती से सड़क दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी आपात स्थितियों में मरीजों तक जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी। ट्रैफिक जाम और अधिक आबादी के कारण एंबुलेंस पहुंचने में होने वाली देरी को कम करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजना के तहत एंबुलेंस को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, डिस्पेंसरी और बस टर्मिनलों के पास उपयुक्त स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इससे आस-पास के क्षेत्रों से आपातकालीन कॉल मिलने पर एंबुलेंस को जल्द रवाना किया जा सकेगा। इससे आपातकाल के समय मरीजों को जल्द चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन



आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं होंगी उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को उनके घरों के नजदीक समय पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। पश्चिमी दिल्ली में 14 कैट्स एंबुलेंस की तैनाती से खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी। सरकार दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह पहल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें