फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जनकपुरी में 130 छात्राओं को मिली साइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री बोले-भविष्य ज्ञान और आत्मविश्वास से बनता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी के एक सरकारी स्कूल में 130 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि उनका भविष्य ज्ञान और आत्मविश्वास से बनता है। यह विद्या वाहिनी योजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य नौवीं कक्षा की करीब 1.40 लाख बेटियों को साइकिल देना है।
शिक्षा मंत्री सूद ने कहा कि योजना शुरू होने के बाद से दिल्ली में 26 हजार से अधिक साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं। जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की 322 कक्षाओं में से 255 में 75 इंच की इंटरैक्टिव स्क्रीन लगाई गई हैं। दिल्ली में पिछले वर्ष नौ हजार स्मार्ट बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष इतने ही अतिरिक्त स्मार्ट बोर्ड लगाने का लक्ष्य है। सरकार का उद्देश्य 31 मार्च 2029 तक सभी 38 हजार कक्षाओं को स्मार्ट बोर्ड से लैस करना है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए हर साल पांच हजार विद्यार्थी दलों को प्रति दल 20 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इस योजना पर सालाना 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें