फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया रोशन: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, तालाब किनारे मिले कपड़े; पानी बच्चे की लाश

Thu, 04 Jun 2026 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस प्रशासन का कहना है कि तालाब के चारों ओर जाल लगाकर घेरा गया है। बच्चे जाल के नीचे से निकलकर चोरी-छिपे जाते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में छठ पूजा के लिए बनाए गए अस्थाई तालाब में डूबकर 13 साल के एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोशन सिंह चौहान (13) के रूप में हुई है। तालाब के किनारे किशोर के कपड़े रखे मिले तो परिजनों को उसके डूबने का शक हुआ। बाद में परिजनों ने खुद ही उसका शव तालाब से निकाल लिया।

विज्ञापन

चोरी-छिपे नहाते हैं बच्चे
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि पूरे साल तालाब में पानी भरा रहता है। बच्चे चोरी-छिपे पार्क में नहाने जाते हैं।

गार्ड की नैतानी पर नहीं रोकता है नहाने से
पार्क में गार्ड की भी तैनाती है, लेकिन वह भी बच्चों को नहीं रोकता है। वहीं मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि तालाब के चारों ओर जाल लगाकर घेरा गया है। बच्चे जाल के नीचे से निकलकर चोरी-छिपे जाते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

स्कूल नहीं जाता था रोशन
पुलिस के मुताबिक रोशन अपने परिवार के साथ रघुबीर गली, बड़ा चौक, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रताप सिंह, मां सलमा चौहान, दो भाई आजाद सिंह व भारत के अलावा तीन बहनें हैं। रोशन बीमार होने की वजह से स्कूल नहीं जाता था। उसको बचपन से दौरे पड़ते थे। बुधवार दोपहर के समय वह घर से खेलने निकल गया।

तालाब किनारे मिले कपड़े-चप्पल
इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा। शाम पांच बजे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अक्सर वह मंडावली के तालाब चौक स्थित तालाब पार्क में दोस्तों के साथ खेलता था। परिजन पार्क पहुंचे तो उन्होंने तालाब के किनारे रोशन के कपड़े और चप्पल रखी देखी। शक के आधार परिजन खुद ही पार्क में उतर गए और रोशन की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी से हो रही पड़ताल
कुछ ही देर में तालाब से रोशन की लाश बरामद हो गए। परिजन फौरन उसे दो अलग-अलग निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस परिजनों के आरोपों पर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें