फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेक्टर-7 से साइबर सिटी तक मेट्रो का रास्ता साफ, 13 स्टेशन बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 1662.53 करोड़ का ग्लोबल टेंडर
विज्ञापन

30 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना को गति देने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने दूसरे चरण के सिविल कार्यों के लिए 1662.53 करोड़ रुपये का ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन को छोड़कर उसके आगे से सेक्टर सात से साइबर सिटी तक वायाडक्ट और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए 30 महीने की अवधि तय की गई है। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है।
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो निर्माण और बसई से सेक्टर-101, द्वारका एक्सप्रेसवे तक स्पर लाइन का काम चल रहा है। जिन स्थानों पर मेट्रो के पिलर तैयार हो चुके हैं, वहां गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 14 स्टेशन बनाए जाने हैं। जीएमआरएल ने दूसरे चरण के सिविल कार्यों के लिए टेंडर तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद विश्व बैंक की परामर्श प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पांच अक्तूबर को दूसरे चरण के निर्माण कार्य की निविदा जारी कर दी गई। दूसरे चरण में सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 और साइबर सिटी स्टेशन का निर्माण शामिल है। ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 28.05 किलोमीटर होगी। इस पर 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


कृष्णा चौक पर बनेगा डबल डेकर कॉरिडोर
दूसरे चरण में कृष्णा चौक (बजघेड़ा चौक) पर मेट्रो का डबल डेकर कॉरिडोर प्रस्तावित है। यहां पहले जीएमडीए की ओर से अंडरपास बनाने की योजना थी। मेट्रो कॉरिडोर को अंतिम रूप देते समय जीएमआरएल ने यहां डबल डेकर कॉरिडोर को उपयुक्त माना। वहीं, जीएमडीए की ओल्ड दिल्ली रोड को एलिवेटेड करने की योजना को देखते हुए सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी इसी व्यवस्था के अनुरूप किया जाएगा। डबल डेकर कॉरिडोर में नीचे वाहनों और ऊपर मेट्रो का संचालन होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-5 से रेलवे स्टेशन तक अलग मेट्रो स्पर
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना को दूसरे चरण के टेंडर में शामिल नहीं किया गया है। इसके लिए सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी अलग मेट्रो स्पर लाइन का टेंडर जारी किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 454.32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पहले डीपीआर में रेलवे स्टेशन को मेट्रो से सीधे जोड़ने का प्रावधान नहीं था और स्काईवॉक का विकल्प रखा गया था। हालांकि सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) की ओर से रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव दिया गया। इसके बाद सेक्टर-5 स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक स्पर लाइन बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें