दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने औचंदी गांव से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। उनके पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस टीम को 13 मई को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी दिल्ली के औचंदी गांव में रहने की जगह की तलाश कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर औचंदी से 13 बांग्लादेशी अवैध अप्रवासियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बांग्लादेश से होने और भारत में रहने के लिए उचित दस्तावेज़ों की कमी की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मोहम्मद रफीकुल, खोटेजा बेगम पत्नी मोहम्मद रफीकुल, मोहम्मद अनवर हुसैन, मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, ज़ोरिना बेगम पत्नी मोहम्मद अनवर हुसैन, अफरोजा खातून पत्नी मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद खाखोन, हसना पत्नी मोहम्मद खाखोन के अलावा 5 नाबालिग बच्चें है।