फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया चिराग: कैंटर की चपेट में आने मौत 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, मम्मी-पापा का इकलौता था दीपेंद्र

Sun, 10 Nov 2024 07:05 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद जिले में घर से ट्यूशन जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल के शवगृह के बाहर गमगीन खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्ला इलाके में घर से ट्यूशन जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र की कैंटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कैंटर का पहिया छात्र के सिर व सीने के ऊपर से गुजर गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


न्यू तिलपत निवासी मनोज भारद्वाज ने बताया कि रविवार को वह नोएडा गए थे। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें बेटा दीपेंद्र (17) घर से स्कूटी लेकर ट्यूशन के लिए निकला था। कुछ समय के बाद उनको सूचना मिली कि उनके बेटे का पल्ला एरिया में एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिवार के लोग बीके अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उनके बेटे की मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनको पता चला कि पल्ला इलाके में तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने उनके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी है। इसके बाद कैंटर का पहिया उनके बेटे के सिर व छाती के ऊपर से गुजर गया।

मनोज भारद्वाज ने बताया कि दीपेंद्र उनका इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी है। कैंटर चालक को वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पल्ला थाना प्रभारी रणबीर सिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। चालक कैंटर को छोड़कर भाग चुका था। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करा कर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मनोज की न्यू तिलपत कॉलोनी में परचून की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें