फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 1298 नए संक्रमित, कुल संख्या 22 हजार के पार

Wed, 03 Jun 2020 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

राजधानी में बीते 24 घंटे में नए 1298 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इस दौरान 11 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले 22 हजार से ज्यादा हो गए हैं। मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से 497 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। ठीक होने वालों की संख्या अब 9243 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 22,132 हो गई है, जबकि 556 की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार को 33 लोगों की मौत बताई गई है। हालांकि, इसमें से 11 मामले ही बीते 24 घंटों के हैं। अन्य 22 वे मौतें हैं, जो पहले हुई थी, लेकिन अस्पतालों ने जानकारी अब उपलब्ध कराई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली के कोविड समर्पित अस्पतालों में 6731 बेड और 302 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से अभी 2819 बेड और 92 वेटिलेटर भर चुके हैं। कोविड हेल्थ सेंटर में 187 और कोविड केयर सेंटर में 1320 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 285 और कोविड केयर सेंटर में 5309 मरीजों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन


टेस्ट की तादाद के साथ बढ़े मरीज
राजधानी में 17 से 24 मई के बीच 8 दिन में लगभग 35 हजार लोगों की जांच में 3,663 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान संक्रमण दर 11 फीसदी रही। वहीं, 24 मई से 31 मई तक 43 हजार लोगों की जांच में 6,426 संक्रमित मिले और दर बढ़कर 15 फीसदी तक पहुंच गई। यानी संक्रमितों की संख्या टेस्ट के साथ बढ़ रही है। दिनवार सैंपल और संक्रमितों को देखें तो 15 मई को 1722 सैंपल की जांच में 425 संक्रमित पाए गए। 25 फीसदी सैंपल संक्रमित मिलने के बाद यह दिल्ली का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन


दिल्ली की स्थिति
कुल संक्रमित - 22,132  कुल जांच-223,607 मौतें- 556 अब तक ठीक हुए-9243

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें