फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑपरेशन विश्वास में 12,600 मोबाइल लौटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी बोले- तकनीक आधारित पुलिसिंग से बढ़ रहा जनता का भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शामिल हुए। चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाने के इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल मोबाइल लौटाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता का भरोसा बहाल करने का प्रयास है। अच्छी पुलिसिंग का मतलब केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि लोगों को राहत पहुंचाना भी है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष करीब 16 हजार मोबाइल फोन बरामद किए हैं और रिकवरी रेट 74 प्रतिशत रहा है। इनमें से 12,600 से अधिक मोबाइल फोन विभिन्न जिलों में एक साथ नागरिकों को लौटाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि मोबाइल फोन आज किसी व्यक्ति की पूरी दुनिया से जुड़ा होता है, जिसमें बैंकिंग, संपर्क, काम और निजी यादें शामिल रहती हैं। ऐसे में फोन खोना लोगों के लिए चिंता और असुरक्षा का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों को उनका मोबाइल वापस मिलता है तो यह केवल एक उपकरण की वापसी नहीं, बल्कि व्यवस्था पर विश्वास की पुनर्स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे केवल तकनीक नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की मेहनत भी शामिल है। कांस्टेबल से लेकर तकनीकी टीमों और जिला इकाइयों तक सभी ने समन्वय के साथ काम किया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मीडिया और नागरिकों की भागीदारी से पुलिसिंग अधिक प्रभावी और मानवीय बनती है। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, स्ट्रीट क्राइम और हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ भी विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें