फरीदाबाद जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। वहीं, अब तक 36 लोग कोरोना मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
फरीदाबाद शहर में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। जिले में अब तक 36 लोग कोरोना मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के 30 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को सेक्टर- 63 से 15 वर्षीय युवक, सेक्टर- 46 से 35 वर्षीय महिला, सेक्टर- 48 से 60 वर्षीय महिला, सेक्टर- 15 से 28 वर्षीय महिला, सेक्टर- 63 से 80 वर्षीय महिला, सेक्टर- 63 से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 17 से 61 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 17 से 57 वर्षीय महिला, सेक्टर- 15 से 39 वर्षीय महिला, सेक्टर- 85 से 14 वर्षीय युवक, सेक्टर- 85 से 57 वर्षीय महिला और आदर्श नगर से 34 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए।
कोरोना जांच में सभी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी को घर पर रहकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं।