फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच व नई खोज को लेकर 111 प्रोजेक्ट प्रदर्शित 

Tue, 05 Apr 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर यूनिवर्सिटी में चल रहे टेक्निकल फेस्ट इनोस्किल व प्रोजेक्ट कार्निवल का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर कार्निवल में नई सोच-नई खोज प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट कार्निवल में आठ श्रेणियों में 350 विद्यार्थियों ने 111 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसिज, एनर्जी एंड एंवायरमेंट और हेल्थ केयर केटिगरी में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिम्स वसंतकुज (आईपी यूनिवर्सिटी ) के द्वारा एक ऐसा जूता ईजाद किया गया जोकि सैंडल में भी बदल सकता है।

इस प्रोजेक्ट को आइडिया पिचिंग सेशन में पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा एमआर यूनिवर्सिटी ने एक फिंगर पैन प्रदर्शित किया। यह पैन खास शारीरिक रूप से अक्षम के लिए बनाया गया है। इस मौके पर एमआर के मकैनिकल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने तीन पहिए वाली साइकिल प्रदर्शित की। जोकि कार्निवल में खास उत्साह से देखी गई।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट कार्निवल में आर्ट एंड कल्चर श्रेणी में पहला स्थान एमआरआईएस-14 के प्रोजेक्ट ने प्राप्त किया। वहीं साइंस कैटेगिरी में एमआर सेक्टर-14 स्कूल प्रथम रहा। जबकि हेल्थकेयर और एनर्जी एंड एंवायरमेंट में भी एमआर यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी।

इस मौके पर विद्यार्थियों के उत्साह व उनकी रचना की सराहना करते हुए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रधान डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट कार्निवल का आयोजन हर साल विद्यार्थियों द्वारा नई खोज को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

इनोस्किल में लगा रोमांच व रचना का तड़का 
इस मौके पर दो सबसे बड़े टेक्निकल फेस्ट इनोस्किल 2016 भी संपन्न हुआ। इसमें क्वाडकोप्टर शो, एलईडी डांस विद म्यूजिक, वायरलेस चैस, मोटर शो व गेमिंग शो आदि देखने को मिला। इसमें सात प्रतियोगिताएं, 17 कार्यशालाएं आयोजित की गई। इसमें सोनी, मारुति आदि जैसी जानी मानी कंपनियों की स्टॉल देखने को मिले। इनोस्किल में लैन गेमिंग, वैब डिजाइनिंग, मिनी मल्टिया, रोबो सॉकर, एप्लीकेशन टेस्टिंग व रोबो रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें