फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में घर-घर कोरोना जांच के लिए 1100 टीमों का गठन, 6 जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

Fri, 26 Jun 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दिल्लीवासियों की कोरोना जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।  इसमें अन्य उपायों के साथ-साथ घर-घर जाकर कोरोना वायरस संक्रमितों का पता लगाना शामिल है। इसके लिए दो लोगों की करीब 1100 टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जिले में लगभग 100 टीमों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम ने एक सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और सहायक नर्स  (एएनएम) को इसके सदस्यों के रूप में मान्यता दी गई है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, राजधानी में 34.35 लाख से अधिक घर थे, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 33.56 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 79,574 परिवार शामिल थे।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उन जिलों में नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं लगाया है, जहां केस-लोड अधिक नहीं है। हर घर में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया कुछ जिलों की नगरपालिका में शुरू हो चुकी है।  इसे 6 जुलाई तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा जारी आठ सूत्रीय संशोधित कोविड-19 प्रतिक्रिया योजना में छह जुलाई तक घर-घर जाकर संभावित संक्रमित का पता लगाना, घनी आबादी वाले इलाके में पाए जाने वाले संक्रमितों को कोविड केंद्रों  में भर्ती कराना, निषिद्ध क्षेत्र में लोगों की आवाजाही की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना या ड्रोन की तैनाती करना शामिल है।

संशोधित योजना के तहत 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम पूरा किया जाएगा और छह जुलाई तक पूरी दिल्ली में सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखने और कंटेनमेंट जोन नए सिरे से तय करने की अनुशंसा की गई ताकि राजधानी में तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें