फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद किए जाएं एनसीआर के 11 थर्मल पावर प्लांट

Thu, 15 Oct 2020 04:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की गुजारिश
  • कहा, राजधानी की हवा खराब करने में इनकी बड़ी भूमिका
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते प्रदूषण के बीच थर्मल पावर प्लांट की बंदी भी मुद्दा बन गया है। दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखकर एनसीआर में चल रहे सभी 11 थर्मल पावर प्लांट बंद करने की गुजारिश की है। जैन का मानना है कि ये प्लांट दिल्ली की हवा खराब करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। सर्दियों में इन्हें बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा था कि 2019 में सभी थर्मल पावर प्लांट बंद कर देंगे, लेकिन अब इनका नवीनीकृत करने का समय दो साल बढ़ाना चाहती है। दिल्ली ने अपने थर्मल पावर प्लांट पहले ही बंद कर रखे हैं। सतेंद्र जैन के मुताबिक, 2015 का अदालती आदेश है कि दो साल के अंदर सभी पावर स्टेशन का प्रदूषण कम किया जाए। बाद में इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 2019 कर दी गई थी। 

केंद्र सरकार ने कहा था कि 2019 तक हम सभी को पूरा कर देंगे और प्रदूषण स्तर कम कर देंगे, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हो सका है। एनसीआर के शहरों में अभी भी 11 प्लांट चल रहे हैं। दिल्ली में 2009 में आईपी पावर स्टेशन बंद किया गया। राजघाट को 2015 व बदरपुर पावर स्टेशन को 2018 में बंद कर दिया गया। दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है, जहां कोई भी थर्मल पावर स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता कर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दादरी का पावर प्लांट 25 साल पुराना है। इसका समय सरकार आगे बढ़ाना चाह रही है। यही हालत दूसरे प्लांट की भी है। जैन ने बताया कि प्लांट को बंद करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। उम्मीद जताई कि दिल्ली-एनसीआर के खराब होते हालात के बीच वह इस पर ठोस कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें