फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 11 संपत्तियां तोड़ी, चार सील की, पीजी का सर्वे भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में अवैध निर्माण और भवन नियमों की अनदेखी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई जारी है। उसने छुट्टी होने के बावजूद रविवार को भी कार्रवाई की। एमसीडी ने 11 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की और चार संपत्तियों को सील किया।
विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जोन में बिजवासन, उत्तर-पूर्व जोन में दिलशाद कॉलोनी और दिलशाद गार्डन व पुरानी दिल्ली जोन के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की गई। पूर्वी जोन और पुरानी दिल्ली जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्लीभर में पीजी भवनों का व्यापक सर्वे भी शुरू किया है। उसके मुताबिक अब तक करीब 2114 भवनों की पहचान की जा चुकी है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। इनका डाटाबेस तैयार कर आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाई जा रही है। एमसीडी ने कहा है कि सभी 12 जोन में अनधिकृत निर्माण, खतरनाक इमारतों और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें