नोएडा में क्षेत्र की खराब कानून व्यवस्था के चलते 11 चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी ने बुधवार सुबह हरौला पुलिस चौकी प्रभारी दरियाब सिंह को थाना सेक्टर-39 में तैनात किया है।
कनावनी पुलिस चौकी पर तैनात संजीव भटनागर को हरौला चौकी प्रभारी बनाया गया है। कनावनी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दहिया को बनाया गया है, जो फेज टू थाने में तैनात थे।
हरिदर्शन चौकी प्रभारी श्रीनिवास यादव को सलारपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरिदर्शन चौकी प्रभारी हरीश चंद्र यादव को बनाया गया है। चौकी प्रभारी सलारपुर ओपी यादव को सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चौकी पर्थला प्रभारी सतेन्द्र कुमार यादव को थाना सेक्टर-58 से संबद्ध किया गया है। थाना रबूपुरा में तैनात महावीर प्रसाद गौतम को प्रभारी लॉकअप न्यायालय परिसर सूरजपुर बनाया गया है।
उपनिरीक्षक हेमंत कुमार गौतम को थाना बिसरख से रबूपुरा भेजा गया है। चौकी प्रभारी जहांगीरपुर रामकुमार को थाना जारचा भेजा गया है। वहीं महेश यादव को चौकी प्रभारी पर्थला बनाया गया है।