यहां से चार बच्चों सहित छह लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि कालू की पत्नी मनीता, बच्चे रजनीश, नितारा व रघु को गंभीर चोटें आईं हैं। पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने मिलकर बचाईं 11 जिंदगियां
ग्रामीणों ने दीवार गिरने की तेज आवाज सुनी। लोगों ने जानकारी की तो दोनों परिवारों के लोगों का जवाब नहीं मिला जिसके बाद गांव वाले सभी 11 घायलों को मलबे से निकाला।
खाजपुर गांव में रात के समय घर के अंदर सो रहे दो परिवारों के 11 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटना की वजह तेज हवा के साथ बारिश बताई जा रही है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है घायल व पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। - प्रसून द्विवेदी, उपजिलाधिकारी जेवर