लोकसभा चुनाव में जेएनयू छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन मोदी सरकार को शिक्षा नीतियों पर घेरेगी। छात्रसंघ की अध्यक्षता में एक हफ्ते से जारी भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी गई।
छात्रसंघ को 20 विश्वविद्यालयों के छात्रों शिक्षकों का साथ मिला है। वहीं शिक्षक यूनियन ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और संघर्ष पर आधारित संगोष्ठी में मोदी सरकार के शिक्षा का निजीकरण, बजट कम करने आदि के मुद्दे पर शिक्षाविदों ने कटाक्ष किया।
फीडबैक देने वाले छात्रों का धन्यवाद : कुलपति
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र हर महीने के पहले सोमवार बिना पूर्व अनुमति कुलपति कार्यालय में मिलते हैं। ऐसे छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कामकाज, पढ़ाई, दाखिला समेत परीक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक भी देते हैं। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने ऐसे छात्रों का धन्यवाद किया है, जोविश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग देते हैं।
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने बुधवार को छात्रसंघ के छात्रों से न मिलने का आरोप को नकार दिया है। इसी के तहत प्रो. कुमार ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वे ऐसे छात्रों का धन्यवाद देते हैं, जो महीने के पहले सोमवार बिना पूर्व अनुमति मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान और फीडबैक देते हैं।