फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी का खुलासा, 11 करोड़ का माल सीज

Mon, 14 Jan 2019 01:33 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कार्बन कॉन्टिनेटल फैक्ट्री सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य वस्तु व सेवा कर विभाग की गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद विशेष अनुसंधान शाखा ने बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। गाजियाबाद की किराना मंडी में करीब 18 घंटे चली कार्रवाई के दौरान विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट, फिल्टर, अगरबत्ती और माचिस सहित करीब 11 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया है। कर चोरी कर इनका अवैध भंडारण किया गया था।

विज्ञापन


विशेष अनुसंधान शाखा गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त आयुक्त डीके दूबे ने बताया कि पुलिस ने 10 जनवरी को साउथ सिटी गाजियाबाद में फैक्टरी पर छापा मारा था। इस कार्रवाई से कर चोरी का भंडाफोड़ होते देख कारोबारी किराना मंडी स्थित गोदामों में रखे माल को ठिकाने लगाने लगा। 

इस पर शनिवार दोपहर गाजियाबाद की किराना मंडी में अलग-अलग जगह बनाए गए गोदामों पर टीमें भेजी गईं, लेकिन उन पर ताले लगे थे। ऐसे में ताले तोड़कर जांच शुरू की गई। संयुक्त आयुक्त गाजियाबाद संजय मिश्रा ने बताया कि 1990 कार्टन विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट, 51 कार्टन फिल्टर, 633 कार्टन माचिस, 78 कार्टन अगरबत्ती समेत कुल 2,752 कार्टन माल सीज किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें