फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Practical Exam: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा कल से, सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोर्ड से देश और विदेश में 28 हजार से अधिक स्कूल जुड़े हैं। इनमें प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर किया जाए। 
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। बोर्ड के चेयरमैन निधि छिब्बर ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा। 

विज्ञापन

बोर्ड से देश और विदेश में 28 हजार से अधिक स्कूल जुड़े हैं। इनमें प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर किया जाए। बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा। संभावना है कि एक शिक्षक को एक से अधिक स्कूल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बोर्ड प्रैक्टिकल के शेड्यूल के दौरान, जेईई (मेन) भी आयोजित करेगा।

तैयार रखें प्रयोगशाला
चेयरमैन ने लिखा कि इन परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला को तैयार रखें। इन परीक्षाओं को तय समय में किया जाए। अपने स्कूल के लिए नियुक्त बाहरी परीक्षक से संपर्क में रहें और प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में कार्यक्रम तय करें। 
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट को समय पर पूरा करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्र निर्धारित प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल हों। इन परीक्षाओं में शामिल न होने वाले छात्रों को निर्धारित समय के बाद प्रायोगिक परीक्षा में दोबारा शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड परिणाम की घोषणा के लिए रोडमैप तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें