फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया नगर में पकड़ी गई 150 किलो हेरोइन, '105 नंबर' डिब्बे में अफगानिस्तान से सप्लाई होता है ड्रग्स

Wed, 24 Jul 2019 02:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन

दिल्ली में बीते चार दिन में करीब 200 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों की माने तो जामिया नगर में पकड़ी गई 150 किलो हेरोइन व सोनीपत से पकड़ी गई 50 किलो हेरोइन की खेप अफगानिस्तान की एक ही जगह से भेजी गई है। अफगानी नागरिक नए-नए तरीके से हेरोइन भारत ला रहे हैं। दिल्ली को अब हेरोइन के ट्रांजिट प्वाइंट बनाने की कोशिश की जा रही है।   

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत में हेरोइन लाने वाले अधिकतर तस्कर अफगानी हैं। सोनीपत में ड्राई फ्रूट के डिब्बों में हेरोइन लाई गई थी। उसमें 102 डिब्बों पर कोड नंबर 105 दिया गया था। ये कोड नंबर अफगानिस्तान से ही चला था। हेरोइन सप्लायर कोड वाले डिब्बों को ही खुलवाता था। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मार्च महीने में हेरोइन की खेप भारत आई थी। इनमें से काफी हेरोइन की सप्लाई भारत में हो चुकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कितने डिब्बों में हेरोइन आई थी और कितनी सप्लाई हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. अकबर खुद ही अफगानिस्तान से ड्रग्स सप्लाआ करने वाली फर्म का मालिक है। वह बीते तीन सालों से इस गोरखधंधे में शामिल है। जब खेप दिल्ली पहुंच जाती थी तो आरोपी हवाईजहाज से दिल्ली आ जाता था। नेडा मोहम्मद करीब आठ-नौ महीने पहले भारत आ गया था। 

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन न सिर्फ दिल्ली लाई जा रही है, बल्कि तस्कर दिल्ली में अपना स्थायी अड्डा बनाने की कोशिश में भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें