फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह राज्यों के 101 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज शनिवार को एक यादगार पल का साक्षी बना। राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह में 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सभी शिक्षक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

इन शिक्षकों का चयन छात्रों के माध्यम से कराया गया था, जिसमें हर स्कूल से चार शिक्षकों को चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शंभू दयाल डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों की अगवानी की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। आप ही समाज और देश के वास्तविक निर्माता हैं, जिनके बिना शिक्षित व सभ्य भारत की कल्पना अधूरी है। विशिष्ट अतिथि एनआईओएस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन वर्षों से विद्यालयों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. संगीत कुमार रागी और कार्यक्रम अध्यक्ष डीडी न्यूज के वरिष्ठ एंकर एवं डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक युवा पीढ़ी को दिशा देने वाले दीपस्तंभ हैं। समाज को उन पर गर्व है। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पायलट राकेश त्यागी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब हम सब एकजुट होकर प्रयास करें। इस अवसर पर जीएस त्यागी, वीएम त्यागी, पुनीत लोधी, देवेंद्र यादव, ललित त्यागी, सुमित त्यागी, सुबोध त्यागी, सतीश यादव, सुषमा त्यागी, मीनाक्षी, प्रीति गोयल, रुचि गुप्ता, राजीव त्यागी, रामेश्वर निर्माण, योगेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें