संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नगरपालिका परिषद ने नागरिक-केंद्रित प्रशासन को बढ़ावा देते हुए एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में सुविधा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 101 जन शिकायतें दर्ज की गईं। परिषद के अनुसार, शिविर में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निस्तारण के लिए लिया गया, जबकि कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्य, कर एवं संपत्ति विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसमें 30 से अधिक विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए ए ‘जन सुविधा पोर्टल’ की भी शुरुआत की है, जिसके जरिए नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर उसकी स्थिति का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।