फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर मंतर पर प्रस्तावित श्रमिक प्रदर्शन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित श्रमिकों का प्रदर्शन पुलिस हस्तक्षेप के चलते रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के बदरपुर थाने के एसएचओ भट्ट कैंप पहुंचे और श्रमिकों को प्रदर्शन स्थल जाने से रोक दिया। पुलिस ने बताया कि संसद मार्ग के एसीपी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के मद्देनजर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिक आगे बढ़ते हैं तो बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद श्रमिकों से हस्ताक्षर भी कराए गए। राष्ट्रीय बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अभियान समिति के संयोजक निर्मल गोराना ने प्रदर्शन रद्द होने पर खेद जताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों की आवाज उठाने का अवसर प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें