नई दिल्ली।
सहकार से समृद्धि-सहकारिता सप्ताह के तहत 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उधर, द्वारका के धूलसीरस गांव से शुरू हुए इस अभियान में सहकारी संस्थाओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों ने पौधे लगाए। समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान द्वारका, नरेला, रोहिणी समेत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों और वन विभाग द्वारा चिन्हित स्थलों पर करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान में ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ पक्षियों और शहरी जैव विविधता को भी मजबूत करें। ब्यूरो